छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आदि पर्व 2026 में गूंजा आदिवासी गौरव, अबूझमाड़ की वनिता नेताम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

नवा रायपुर के आदिवासी संग्रहालय में 13–14 मार्च 2026 को आयोजित “आदि पर्व 2026” आदिवासी संस्कृति, परंपरा और गौरव का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। इस दो दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, गीत और रीति-रिवाजों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से आई प्रतिभागी वनिता नेताम ने मंच पर अपनी पारंपरिक जनजातीय पोशाक और आभूषणों के साथ संस्कृति की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उनकी सादगी, आत्मविश्वास और पारंपरिक साज-सज्जा ने कार्यक्रम में अलग पहचान बनाई और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित ट्राइबल अटायर शो ने इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया। इस उपलब्धि का हिस्सा बनकर वनिता नेताम ने भी अपना नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया, जो नारायणपुर जिले और अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है।

आदि पर्व 2026 का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करना तथा उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना था। इस आयोजन ने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देने के साथ-साथ उनकी परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button