छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मातृत्व वंदना योजना बनी सहारा: आर्थिक मदद से सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु

रायपुर। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। जिले के ग्राम बेरलाकला की रहने वाली टिकेश्वरी साहू के जीवन में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना ने बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मिली आर्थिक सहायता ने उनके लिए मुश्किल समय को आसान बना दिया।

कृषि पर निर्भर परिवार से आने वाली टिकेश्वरी गृहिणी हैं और पहले उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ती थी। सीमित आय के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देना कठिन हो जाता था। गर्भावस्था की खबर से जहां परिवार में खुशी आई, वहीं शिशु की देखभाल और खर्च को लेकर चिंता भी बढ़ गई थी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन बहनों के सहयोग से उनका योजना में पंजीयन हुआ और उन्हें इसकी पूरी जानकारी मिली। योजना की पहली किस्त से उन्होंने पौष्टिक भोजन और आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि दूसरी किस्त का उपयोग प्रसव पूर्व देखभाल और अन्य जरूरी खर्चों में किया। इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत के साथ मानसिक मजबूती भी मिली।

अब मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। टिकेश्वरी ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए कठिन समय में मजबूत सहारा साबित हो रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी और मितानिन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका की भी सराहना की। प्रशासन ने भी सभी पात्र महिलाओं से योजना का लाभ लेने की अपील की है, ताकि मातृत्व काल सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button