राज्यपाल से मिली ‘रेडियो संगवारी’ टीम, लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का मिशन

रायपुर। लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से रेडियो संगवारी की टीम ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान टीम ने अपने उद्देश्य, कार्ययोजना और भविष्य की गतिविधियों को विस्तार से साझा किया। टीम के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि उनका मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है और इस तरह के प्रयास इसे संरक्षित और लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया।
इस दौरान टीम के सदस्य हेमंत सिरमौर, श्रीया सिरमौर, शिवनंदन सरोज, तिलका साहू समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।



