छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

ऑटिज़्म जागरूकता दिवस पर खास पहल: विशेष बच्चों संग राज्यपाल की मुलाकात, ई-रिक्शा की सौगात

रायपुर। विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के मौके पर कोपलवाणी स्कूल के स्पीच थेरेपी सेंटर के बच्चों ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के साथ लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। यह मुलाकात बच्चों के लिए यादगार पल साबित हुई, वहीं समाज में ऑटिज़्म को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी अहम कदम रही।

राज्यपाल ने बच्चों, अभिभावकों और विशेष शिक्षकों से आत्मीय बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने ऑटिज़्म से जुड़ी चुनौतियों और बच्चों की क्षमताओं को करीब से समझा।

कार्यक्रम में एक भावनात्मक पल तब आया जब सभी ने मिलकर नीले गुब्बारे आसमान में छोड़े और समान अवसर व स्वीकार्यता का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्था को बच्चों के आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रदान किए और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्था की डायरेक्टर पद्मा शर्मा ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार विशेष बच्चों ने लोक भवन में पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की है। अभिभावकों ने भी इस पल को गर्व का विषय बताया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button