छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भीषण गर्मी का असर: आंगनबाड़ी केंद्रों का समय घटा, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अहम निर्णय लिया है। ग्रीष्मकाल के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय को 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके।

नए निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं 23 अप्रैल से 30 जून के बीच बच्चों की उपस्थिति केवल सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक तय की गई है, जिससे वे लू और अत्यधिक तापमान के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

इस दौरान बच्चों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख एवं शिक्षा (ECCE गतिविधियां) और पूरक पोषण आहार दिया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि शिक्षा और पोषण सेवाओं की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्य सेवाएं सुबह 11:00 बजे तक जारी रहेंगी। कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपने तय कार्यों के साथ-साथ घर-घर जाकर माताओं को पोषण संबंधी सलाह भी देंगी, ताकि बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। गर्मी के बीच बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने की जिम्मेदारी तय की गई है और किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी दिशा-निर्देशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।

गर्मी खत्म होने के बाद 1 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से अपने सामान्य समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button