देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
हीटवेव और तूफान का खतरनाक कॉम्बिनेशन? आंध्र प्रदेश में दोहरी मार

आंध्र प्रदेश में मौसम ने दो अलग-अलग रूप दिखाए हैं। India Meteorological Department के अनुसार, रायालसीमा और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में हीटवेव की चेतावनी है, जबकि उत्तरी क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है।
27 अप्रैल को कई जगह तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जिससे हालात पहले से ही गंभीर हैं। आने वाले दिनों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।
दूसरी ओर, उत्तरी तटीय इलाकों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति किसानों और आम लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकती है।
मौसम के इस दोहरे खतरे ने प्रशासन की तैयारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



