छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन की परंपरा भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे, सद्भाव तथा सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




