छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
बालोद के कपिलेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, पीएम मोदी का संबोधन श्रद्धालुओं ने सुना

रायपुर। बालोद के प्राचीन कपिलेश्वर मंदिर परिसर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने सोमनाथ मंदिर से वर्चुअली जुड़कर Narendra Modi की पूजा-अर्चना और संबोधन का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर विचार साझा किए।
कपिलेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा, रंगोली प्रतियोगिता, शिव तांडव नृत्य और भजन संध्या आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बताया गया कि 75 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूर्ण हुआ था। महाआरती, सोमनाथ संवाद और रंगोली प्रतिभागियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



