छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सिलफिली सब्जी मंडी को मिली बड़ी राहत, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग और शौचालय व्यवस्था से व्यापारियों में खुशी

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सिलफिली सब्जी मंडी में वर्षों पुरानी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग की समस्या का स्थायी समाधान कर दिया गया है। इससे मंडी क्षेत्र में व्यापारियों, ग्राहकों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, 10 मई को लक्ष्मी राजवाड़े ने सिलफिली सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने ट्रांसफार्मर की गलत स्थिति के कारण हो रही दिक्कतों, आवागमन में बाधा और सार्वजनिक शौचालय की अव्यवस्था की जानकारी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम ने तेजी से काम करते हुए ट्रांसफार्मर को सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। इससे मंडी परिसर में आवाजाही अब अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिली है।

इसके साथ ही मंडी क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय को भी व्यवस्थित रूप से संचालित कराया गया है, जिससे व्यापारियों, महिलाओं और आम लोगों को स्वच्छ व बेहतर सुविधा मिलने लगी है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रियता और त्वरित निर्णय लेने की कार्यशैली से लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button