रायगढ़ के वार्ड 26 में सामुदायिक भवन की सौगात, भूमिपूजन कर विकास कार्यों को मिली नई गति

रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन बनने से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्डवासियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।




