छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में 100% लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य तय समय-सीमा में शत-प्रतिशत पूरे करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग होगी और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एचपीवी टीकाकरण अभियान की विशेष समीक्षा करते हुए पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, स्कूलों में छात्राओं और अभिभावकों की प्रभावी काउंसिलिंग तथा जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी मुक्त भारत अभियान, आरसीएच 2.0, यू-विन पोर्टल, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की भी विस्तार से समीक्षा हुई। वर्षा ऋतु को देखते हुए डेंगू, मलेरिया, डायरिया सहित संक्रामक रोगों पर सतत निगरानी, त्वरित उपचार और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button