देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ट्रंप की अकड़ ढीली! भारत के सामने सरेंडर हुआ वाशिंगटन, 50% टैरिफ हटाकर बोला—’मालिक, बस 1% डील बची है!’

आर्थिक मोर्चे पर भारत ने अमेरिका को घुटनों पर ला दिया है। जो डोनाल्ड ट्रंप कल तक भारत पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे थे, आज उनके राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) भारत की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। Foreign Policy और The Hindu की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐतिहासिक भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (BTA) अब “99% फाइनल” हो चुका है।

अमेरिका को मजबूरी में अपने टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने पड़े हैं। यह भारत की ‘रणनीतिक जीत’ है। समझौते के तहत भारत अगले 5 वर्षों में 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदेगा, लेकिन अपनी शर्तों पर। सबसे बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद वाशिंगटन के पास भारत की शर्तें मानने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। “बाय अमेरिकन” का नारा देने वाले ट्रंप को अंततः “बाय फ्रॉम इंडिया” की रियलिटी स्वीकार करनी पड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button