देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ईरान का बड़ा एक्शन! 45 जहाजों पर शिकंजा, भारतीय जहाज भी निशाने पर; हॉर्मुज में बढ़ा संकट

ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले 45 टैंकरों को कथित तौर पर अपने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में ब्लैकलिस्ट किया है। इस कार्रवाई में भारतीय और पाकिस्तानी जहाज भी शामिल हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर जुर्माना लगाया जा सकता है और उन्हें हिरासत में लेने या जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

हॉर्मुज जलडमरूमध्य भारत के लिए बेहद अहम समुद्री रास्ता है। खाड़ी क्षेत्र से आने वाला तेल और अन्य ऊर्जा आपूर्ति इसी समुद्री मार्ग से होकर गुजरती है। ऐसे में यहां पैदा हुआ तनाव सीधे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक आपूर्ति पर असर डाल सकता है।

ईरान और ओमान के बीच हॉर्मुज में अस्थायी नौवहन गलियारा बनाने और समुद्री मार्ग को सुरक्षित करने को लेकर बातचीत फिर शुरू हुई है। इस बीच क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही को लेकर तनाव बना हुआ है। Reuters के मुताबिक, हॉर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भी भारी कमी दर्ज की गई है।

भारत लगातार सुरक्षित और भरोसेमंद समुद्री मार्गों की जरूरत पर जोर देता रहा है। 26 अगस्त को भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों और समुद्री ढांचे की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात रखी। भारत का कहना है कि खाद्य, उर्वरक और ईंधन जैसी जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए सुरक्षित समुद्री रास्ते जरूरी हैं।

ऐसे में भारतीय जहाजों का ईरान की कार्रवाई की सूची में आना नई चिंता पैदा करता है। हॉर्मुज में बढ़ता तनाव भारत के लिए सिर्फ कूटनीतिक चुनौती नहीं, बल्कि ऊर्जा और व्यापार सुरक्षा का भी बड़ा सवाल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button