खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

क्या संजू सैमसन का टी20 करियर हमेशा के लिए खत्म? अश्विन की मिमिक्री और गंभीर के चौंकाने वाले बयान ने बढ़ाई बेचैनी

संजू सैमसन को लेकर भारतीय क्रिकेट में चल रही राजनीति अब एक बेहद तीखे और अजीब मुकाम पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह दिग्गज पत्रकार विमल कुमार के साथ बातचीत में मजाकिया लेकिन बेहद तीखे अंदाज में संजू सैमसन के जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने की मिमिक्री और एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। अश्विन ने हंसते-हंसते ही सही, लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं की उस दुखती रग पर हाथ रख दिया है जो पूरी टीम में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है।

अश्विन ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अनिश्चित और अजीबोगरीब चयन फैसलों से ड्रेसिंग रूम में कोई भी खिलाड़ी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। दूसरी तरफ, टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने संजू सैमसन के भविष्य और चयन को लेकर जो बयान दिया है, उसने आग में घी डालने का काम किया है। गंभीर ने साफ किया है कि टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं है। फैंस इस बात से भड़के हुए हैं कि जो खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहा है, उसे बिना कोई ठोस मौका दिए टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, जबकि फ्लॉप हो रहे चेहरों को बार-बार ‘ट्रांजिशन’ के नाम पर ढोया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट का यह दोहरा रवैया अब बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button