छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पीएम किसान सम्मान निधि से मिली ताकत, किसान जगनथिया कश्यप ने बताया कैसे बदली खेती की तस्वीर

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनकर खेती-किसानी को नई मजबूती दे रही है। हर साल मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि से किसान समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री खरीदकर बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी किसान जगनथिया कश्यप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले जगनथिया कश्यप को योजना के तहत हर वर्ष तीन समान किस्तों में कुल 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होते हैं।

किसान जगनथिया कश्यप का कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे उन्नत किस्म के बीज, खाद और अन्य जरूरी कृषि आदानों की खरीद में करते हैं। समय पर आर्थिक सहायता मिलने से खेती की लागत का दबाव कम होता है और बुवाई सहित अन्य कृषि कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। इससे खेती की जरूरतें समय पर पूरी होती हैं, जिससे उत्पादन बढ़ाने और आमदनी में सुधार करने का अवसर मिलता है।

जगनथिया कश्यप ने किसानों के हित में संचालित इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button