सिंधु जल संधि पर भारत के रौद्र रूप से थर-थर कांपा पाकिस्तान… दुनिया के सामने गिड़गिड़ाए आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ!
भारत ने जब से सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) की समीक्षा करने और अपने हिस्से के पानी की एक-एक बूंद का हिसाब मांगने का कड़ा रुख अपनाया है, तब से पाकिस्तान की सांसें अटक गई हैं। कंगाल पाकिस्तान अब दुनिया भर के देशों के सामने मदद की भीख मांग रहा है।
सिंधु जल संधि पर भारत सरकार के कड़े और आक्रामक स्टैंड के आगे पाकिस्तान पूरी तरह बेबस और लाचार हो चुका है। भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद को पालने वाले देश को पानी और नरमी एक साथ नहीं मिल सकती। भारत की इस घेराबंदी से घबराकर पाकिस्तान ने वैश्विक मंचों और अंतरराष्ट्रीय अदालतों के सामने गुहार लगानी शुरू कर दी है। इसी खौफ के बीच पाकिस्तानी सेना के चीफ जनरल आसिम मुनीर आनन-फानन में पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (POF) के दौरे पर पहुंचे ताकि सेना को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रख सकें। लेकिन सच यह है कि बिना गोली चलाए भारत ने पाकिस्तान की पानी की सप्लाई लाइन पर जो शिकंजा कसा है, उसने इस्लामाबाद के हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है।
भारत का यह मजबूत और आक्रामक पक्ष यह साबित करता है कि अब नई दिल्ली रक्षा के मामलों में रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक कूटनीति के जरिए दुश्मनों को घुटनों पर लाना जानती है।




