डोनाल्ड ट्रंप का आधी रात को महा-धमाका! वेनेजुएला का 65 अरब बैरल तेल खजाना अब अमेरिका के कब्जे में… पूरी दुनिया में मचेगा हाहाकार?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के इतिहास के सबसे बड़े और आक्रामक तेल समझौते का ऐलान करके वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिलाकर रख दिया है। वेनेजुएला का अरबों बैरल तेल अब पूरी तरह वाशिंगटन के इशारे पर नाचेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सनसनीखेज सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुनिया को चौंका दिया। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच 65 अरब बैरल से ज्यादा के विशाल तेल भंडार पर सीधे नियंत्रण को लेकर एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व डील फाइनल हो चुकी है। ट्रंप ने बेहद आक्रामक तेवर में कहा कि सरकार और निजी कंपनियों की इस साझेदारी के बाद वेनेजुएला के इस खजाने पर अमेरिका का सीधा कंट्रोल हो गया है। इस डील का सीधा मतलब है कि अब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की सप्लाई और उसकी कीमतें अमेरिका तय करेगा। जहां एक तरफ ओपेक (OPEC) देश तेल की कीमतें बढ़ाकर दुनिया को ब्लैकमेल करते थे, वहीं अमेरिका ने इस मास्टरस्ट्रोक से मिडिल ईस्ट और रूस जैसे तेल उत्पादकों की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है।
इस महाडील के बाद वैश्विक कूटनीति का पूरा संतुलन बदल चुका है। अमेरिका अब तेल के मामले में इतना ताकतवर हो चुका है कि वह जब चाहे किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को घुटनों पर ला सकता है।



