मुंबई। वरुण धवन की अपकमिंग सुपरनैचुरल थ्रिलर मूवी ‘भेड़िया’ से उनका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन ‘बाला’ के लिए मशहूर अमर कौशिक ने किया है। वहीं ‘असुर’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पटकथा लिखने वाले नीरेन भट्ट ने इसकी पटकथा लिखी है। इस फिल्म में कृति सैनन, अभिषेक बनर्जी, दीपक डोबरियाल और पालीन कबाक है। इस फिल्म के अलावा वरुण ‘जुग जुग जियो’ मूवी में भी नज़र आएंगे। इसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली है।
अपकमिंग सुपरनैचुरल फ़िल्म भेड़िया से वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज









