समंदर में ईरान की मनमानी पर लगाम: होर्मुज में तेल टैंकर ब्लास्ट के बाद भारतीय नौसेना ने संभाली कमान!

पिछले 24 घंटों में ईरान की बौखलाहट समंदर में देखने को मिली, जहां होर्मुज जलडमरू मध्य से गुजर रहे दो बड़े तेल टैंकरों में भीषण विस्फोट हुए और उन्हें पंगु बना दिया गया. ईरान की इस कायराना हरकत से वैश्विक अर्थव्यवस्था को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में भारत ने अपनी धाक जमाई है. भारतीय नौसेना ने अरब सागर और ओमान की खाड़ी में अपनी युद्धपोतों की तैनाती को और आक्रामक कर दिया है ताकि भारत की ओर आने वाले तेल जहाजों को सुरक्षा घेरा प्रदान किया जा सके. भारत ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अमेरिका द्वारा ईरान के तटीय निगरानी और एयर डिफेंस सिस्टम पर किए गए ताबड़तोड़ हमलों ने ईरान को बैकफुट पर धकेल दिया है. इसका सीधा फायदा भारत को मिल रहा है, क्योंकि भारत के व्यापारिक रूट अब सुरक्षित हो रहे हैं. भारत ने इस संकट को एक अवसर में बदलते हुए अपने ऊर्जा स्रोतों को वैकल्पिक देशों की तरफ मोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर युद्ध का रत्ती भर भी असर नहीं पड़ेगा. भारत की इस आक्रामक समुद्री कूटनीति ने अमेरिका सहित पश्चिमी देशों को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि हिंद महासागर और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए भारत ही एकमात्र महाशक्ति है.




