छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का आगाज, अरुण साव बोले— टेंट व्यवसाय बन रहा मजबूत उद्योग

रायपुर के लाभांडी में आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में प्रदर्शित आधुनिक टेंट, डेकोरेशन उत्पादों, आकर्षक डिजाइनों और नई तकनीकों का अवलोकन किया तथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और देशभर से आए टेंट व्यवसायी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि टेंट व्यवसाय अब केवल पारंपरिक सेवा नहीं रहा, बल्कि तेजी से विकसित होकर एक सशक्त उद्योग का रूप ले चुका है। नई थीम, आधुनिक तकनीक और लगातार हो रहे नवाचार इस क्षेत्र को नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित समय में किसी भी स्थान का स्वरूप पूरी तरह बदल देना टेंट व्यवसायियों की रचनात्मकता और कौशल का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपो विभिन्न राज्यों और शहरों के कारोबारियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने, नई तकनीकों को समझने और व्यापार के नए अवसर तलाशने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन उद्योग के विकास के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।

अरुण साव ने विश्वास जताया कि सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 से टेंट उद्योग को नई दिशा मिलेगी और इससे जुड़े व्यवसायियों को आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button