छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

खैरागढ़ से 30 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से रामलला दर्शन योजना के तहत 30 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार सुबह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। श्रद्धालु पहले बस से खैरागढ़ से राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां से विशेष ट्रेन के जरिए अयोध्या धाम जाएंगे।

अयोध्या रवाना होते समय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रामलला दर्शन योजना के जरिए वर्षों से संजोया भगवान श्रीराम के दर्शन का सपना अब पूरा होने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से रामभक्तों को अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के उद्देश्य से रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या ले जाया जा रहा है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को यात्रा, आवास, भोजन, नाश्ता और मंदिर दर्शन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, चिकित्सक दल और टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, गोरेलाल, विकेश गुप्ता, महेश गिरि गोस्वामी, बिसेसर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से परियोजना अधिकारी प्रकाशचंद्र तारम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी खैरागढ़ पुनित राम वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को विदाई देने बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button