रायपुर NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’, अरुण साव ने युवाओं से कहा- नशे से दूर रहकर बनाएं विकसित भारत

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर के NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
27 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में देशभर के युवाओं ने खेल, प्रतिभा विकास, नशामुक्ति, युवा नेतृत्व और 2036 ओलंपिक से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में करीब 1600 स्थानों से 8 लाख से ज्यादा युवा इस संवाद से जुड़े।
रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे कठिन परिश्रम होता है और युवाओं को अपनी कमियों को दूर कर लगातार प्रयास करना चाहिए।
अरुण साव ने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई गई।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने भी युवाओं के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने खेल को मानसिक मजबूती, दबाव से निपटने, टीम भावना और फिटनेस के विकास का माध्यम बताया।
NIT रायपुर का ‘खेलो इंडिया संवाद’ खेल के साथ युवा नेतृत्व, नशामुक्ति और विकसित भारत के लक्ष्य को जोड़ने वाला बड़ा कार्यक्रम रहा।
ये खबर भी पढ़ें—:




