पारिवारिक कारणों से दिलीप कुमार त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा, बिना किसी को बताए सेवा से हटने का लिया फैसला

रायपुर। पुलिस विभाग में करीब 18 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले दिलीप कुमार त्रिपाठी ने पारिवारिक कारणों के चलते आज 2 सितंबर 2026 को अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वे राजभवन वायरलेस में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार त्रिपाठी ने बिना किसी को बताए अचानक सेवा से हटने का फैसला लिया। उनके इस निर्णय की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिचितों और विभाग से जुड़े लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
करीब 18 वर्षों की पुलिस सेवा के दौरान त्रिपाठी अपने दबंग व्यक्तित्व, कर्मठता और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते रहे हैं। ऐसे में उनका अचानक पुलिस विभाग से अलग होने का फैसला कई लोगों के लिए अप्रत्याशित माना जा रहा है।
हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। उनके इस निर्णय का सम्मान करते हुए परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके आगामी जीवन के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की है।
दिलीप कुमार त्रिपाठी के आगामी जीवन के लिए सभी की ओर से मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं।



