Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सूरजपुर-भैयाथान में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सख्त समीक्षा, अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश

Minister Lakshmi Rajwade conducts a strict review in Surajpur-Bhaiyathan; directs officials to ensure timely delivery of scheme benefits.

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाया जाए।

बैठक के दौरान मंत्री राजवाड़े ने योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और मैदानी स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा। राजवाड़े ने कहा कि सुशासन का वास्तविक उद्देश्य शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंत्री ने कहा कि केवल योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका वास्तविक लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचना ही उनकी सफलता और सार्थकता है। इसके लिए निरंतर समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए।

सूरजपुर और भैयाथान में आयोजित समीक्षा बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सूरजपुर की बैठक में विधायक भुलन सिंह मरावी भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें—: