छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मलेशिया में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने जीता कांस्य पदक

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के कांस्य पदक जीतने पर खुशी जताई है। उन्होंने रायगढ़ जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ की इन बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस महत्वपूर्ण जीत में रायगढ़ की सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया का अहम योगदान रहा। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि इन बेटियों की सफलता प्रदेश की अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल के हर मंच पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाने में सक्षम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button