संजय दत्त ने उड़ाया मराठी का मजाक, पुराना वीडियो सामने आते ही भड़का मराठी अस्मिता का गुस्सा!

‘संजू बाबा’ एक बार फिर अपनी बेबाकी और बड़बोलेपन के कारण विवादों के भंवरजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं। जब मुंबई के एक सार्वजनिक मंच पर उनसे मराठी में बोलने की गुजारिश की गई, तो उन्होंने जेल का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन अब जो पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है, उसने अभिनेता के झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।
हाल ही में महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनायक के दाही हांडी कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त को मंच पर मराठी बोलने का न्योता दिया गया। संजय दत्त ने हंसते हुए जवाब दिया, “मैं 6 साल येरवडा जेल में रहा, फिर भी मराठी नहीं सीख पाया।” तब तो लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया, लेकिन आज अचानक संजय दत्त का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस वीडियो में संजू बाबा पैपराजी के साथ बड़े मजे से और फर्राटेदार मराठी में बात करते नजर आ रहे हैं। बस फिर क्या था! महाराष्ट्र के लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का खून खौल उठा। लोग अब सवाल दाग रहे हैं कि जिस शहर में जन्म लिया और पूरी जिंदगी काटी, वहां की भाषा बोलने में संजू बाबा को शर्म क्यों आ रही है और उन्होंने जेल का झूठा बहाना क्यों बनाया।
संजय दत्त का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया साफ दर्शाता है कि बॉलीवुड के ये तथाकथित सुपरस्टार्स जिस माटी का खाते हैं, उसकी भाषा का सम्मान करने से भी कतराते हैं। जब सच सामने आ ही चुका है, तो बेहतर होगा कि संजू बाबा अपनी इस ओछी हरकत पर सफाई देने के बजाय सीधे माफी मांगें।

