बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

59 के हुए अक्षय कुमार, लेकिन क्या फ्लॉप फिल्मों के कलंक को धो पाएगा ‘हैवान’ का दांव?

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन जश्न के इस माहौल के बीच सवाल यह उठ रहा है कि क्या बार-बार एक ही तरह की फिल्में बनाकर दर्शकों को बोर करने वाले अक्षय अपने डूबते करियर को बचा पाएंगे?

आज सुबह से ही अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाइयां तो मिल रही हैं, लेकिन इसके साथ ही सिनेमा प्रेमियों और आलोचकों ने उनके हालिया करियर ग्राफ को लेकर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। 23 साल की उम्र में पहला फोटोशूट कराने वाले अक्षय ने 3 दशक से ज्यादा का समय बॉलीवुड में बिताया है। लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने जिस तरह पैसों के लिए धड़ाधड़ रीमेक और फ्लॉप फिल्मों की लाइन लगाई है, उससे दर्शक बेहद नाराज हैं। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ (जो मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है) को लेकर भी विवाद छिड़ गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि 59 की उम्र में भी क्या अक्षय सिर्फ साउथ फिल्मों की नकल (रीमेक) करके ही अपनी दुकानें चलाएंगे?

जन्मदिन मुबारक हो अक्षय जी, लेकिन सिर्फ साल में 4 फिल्में निपटाने की मशीन बनने से बेहतर है कि आप अपनी स्क्रिप्ट चॉइस पर ध्यान दें। वर्ना जिस जनता ने आपको ‘खिलाड़ी’ का ताज दिया था, वही जनता आपको पूरी तरह नकारने में देर नहीं लगाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button