देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

सिंगापुर पीएम की सैलरी में 64% का भारी उछाल, सालाना सैलरी ₹26.9 करोड़! जनता में भारी रोष

ग्लोबल महंगाई के दौर में सिंगापुर सरकार का एक बेहद बेशर्म फैसला सामने आया है। सिंगापुर के नए राजनीतिक सैलरी ढांचे के तहत प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग का सालाना वेतन सीधे 64 फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब उनकी सालाना तनख्वाह S$2.2 मिलियन से बढ़कर S$3.6 मिलियन (लगभग ₹26.9 करोड़ या US$2.85 मिलियन) हो गई है।

लॉरेंस वोंग अब आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले राष्ट्राध्यक्ष बन गए हैं। एक तरफ जहां आम जनता महंगाई, घर के आसमान छूते दामों और टैक्स के बोझ से कराह रही है, वहीं सत्ता के शीर्ष पर बैठे हुक्मरान अपनी जेबें भरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

जनता के पैसे पर इस तरह की सरकारी लूट को ‘राजनीतिक वेतन समीक्षा’ का नाम देना सीधे तौर पर आवाम के मुंह पर तमाचा है। यह फैसला लोकतंत्र के नाम पर हुक्मरानों की बेलगाम विलासिता को नंगा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button