घर की छत पर सोलर पैनल, बिजली बिल में राहत की उम्मीद; पीएम सूर्यघर योजना से तारणी ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में संचालित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब आम परिवारों तक पहुंच रहा है। योजना के तहत लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर स्वच्छ और सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं। इससे बिजली की खपत का खर्च कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ग्राम दशरमा की निवासी तारणी घृतलहरे ने भी पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेकर उन्होंने सौर ऊर्जा अपनाने का फैसला किया।
तारणी घृतलहरे ने बताया कि पहले उनके घर का बिजली बिल काफी अधिक आता था। बिजली खर्च से राहत पाने के उद्देश्य से उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में जानकारी ली और घर पर सोलर पैनल स्थापित करवाया। अब सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से उन्हें बिजली बिल के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यह कदम परिवार के लिए आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण है।
तारणी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक परिवार अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाएं और बिजली खर्च में राहत का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना परिवार की आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प है।


