देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

हैदराबाद में नाबालिग से 3 दिन तक दरिंदगी, 8 दरिंदे गिरफ्तार; पुलिस की नाकामी पर उबला जनता का गुस्सा!

तेलंगाना के मेदचल-मल्काजगिरि इलाके से आई इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग लड़की को उसके ही दोस्त के साथ मिलकर अगवा किया गया और तीन दिनों तक लगातार हवस का शिकार बनाया गया।

हैदराबाद के अलवाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई इस भयावह घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 1 मुख्य आरोपी अब भी फरार है। तीन दिनों तक नाबालिग तड़पती रही और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी, इस बात को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। गुस्से से बिलबिलाए लोग और सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर आरोपियों को तुरंत फांसी देने की माँग कर रहे हैं। महिला सुरक्षा के तमाम दावों की धज्जियां उड़ाती इस वारदात ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button