देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा की धज्जियां! बिना इमिग्रेशन जांच के उड़ गए 3 विदेशी यात्री, एयर इंडिया को नोटिस थमाया

देश के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन इतालवी नागरिक बिना किसी इमिग्रेशन चेक-इन और जांच के ही दिल्ली से म्यूनिख की फ्लाइट में सवार होकर उड़ गए।

इस बेहद गंभीर लापरवाही के उजागर होने के बाद नागरिक उड्डयन अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की इस अक्षम्य लापरवाही पर जवाब मांगते हुए एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखकर हुई इस घटना ने देश के सबसे प्रमुख एयरपोर्ट के सिक्योरिटी प्रोटोकॉल पर बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

एयरपोर्ट की मल्टी-लेयर सुरक्षा को धता बताकर विदेशी नागरिकों का इस तरह निकल जाना देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है। अब अधिकारी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर ढोल रहे हैं, जबकि यह सीधा-सीधा सुरक्षा प्रणाली का घोर फेलियर है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button