बिहार में समान नागरिक संहिता लागू करने पर एनडीए में रार! नीतीश की JDU ने शाह के 2029 वाले प्लान का किया कड़ा विरोध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लक्ष्य के बीच बिहार में एनडीए के भीतर बड़ा सियासी घमासान छिड़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार में यूसीसी के तत्काल क्रियान्वयन का खुलकर विरोध कर दिया है।
जेडीयू नेताओं का तर्क है कि बिहार जैसे विविधता वाले राज्य में बिना सभी धर्मों और समुदायों को सहमति में लिए ऐसा कानून थोपना सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकता है। भारतीय जनता पार्टी जहां यूसीसी को राष्ट्रव्यापी स्तर पर लागू करने के लिए आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं उसकी सबसे अहम सहयोगी पार्टी का यह रुख गठबंधन के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है।
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जेडीयू का यह विरोध केवल एक कानून का विरोध नहीं है, बल्कि यह अपने मुस्लिम और धर्मनिरपेक्ष वोट बैंक को साधने की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसने एनडीए के भीतर दरारें साफ कर दी हैं।
ये खबर भी पढ़ें—:

