कारगिल युद्ध के हीरो पर गुंडगर्दी! पार्किंग विवाद में पूर्व फाइटर पायलट पर लोहे की रॉड से कातिलाना हमला

1999 के कारगिल युद्ध (ऑपरेशन सफेद सागर) में मिराज उड़ाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर गुरुग्राम के मैग्नम ग्लोबल पार्क में लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया गया।
परिवार के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे पूर्व सैनिक को पार्किंग अटेंडेंट ने पहले गाड़ी खड़ी करने के नाम पर भटकाया और फिर विवाद बढ़ने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों ने कार का शीशा तोड़ा और विरोध करने पर रिटायर्ड फाइटर पायलट को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस और अस्पताल पर भी समय पर मदद न करने और मामले को दबाने की कोशिश के गंभीर आरोप लगाए हैं।
देश के लिए जान हथेली पर रखने वाले वीर योद्धाओं के साथ जब बीच सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी होगी और प्रशासन सुस्त पड़ा रहेगा, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें—:




