देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

तिरुपति बालाजी प्रसादम घोटाला: 230 करोड़ के मिलावटी घी का खुलासा, श्रद्धालुओं में आक्रोश!

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावट के खेल पर आज ईडी (ED) की जांच रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। जांच में दावा किया गया है कि पिछले 5 सालों के दौरान मंदिर में लगभग 230 करोड़ रुपये का मिलावटी घी सप्लाई किया गया था।

सुकृति फूड्स के संचालक की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है। तत्कालीन सत्ताधारियों पर सीधा निशाना साधा जा रहा है कि उन्होंने अपने फायदे के लिए भगवान के प्रसाद तक में भ्रष्टाचार होने दिया। इस खुलासे से देशभर के सनातनियों और श्रद्धालुओं की भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं और दोषी अधिकारियों-नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

धर्म और आस्था के नाम पर अरबों रुपये का घोटाला करने वाले पापियों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए, यह केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि आस्था का कत्ल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button