बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

‘करण जौहर को खुद नहीं पता था क्या बना रहे हैं…’ शाह रुख खान ने KANK पर उठाए तीखे सवाल, बेवफाई का ड्रामा पड़ा भारी!

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाह रुख खान ने आखिरकार दशकों बाद धर्मा प्रोडक्शंस की सबसे विवादित फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ (KANK) की धज्जियां उड़ाते हुए चौकाने वाला बयान दिया है। एक्सट्रा-मैरिटल अफेयर यानी बेवफाई को ग्लैमराइज करने वाली इस घटिया और विवादास्पद फिल्म को लेकर शाह रुख खान ने स्वीकार किया है कि उन्हें खुद अपने किरदार और फिल्म के कांसेप्ट पर सख्त ऐतराज था!

शाह रुख खान ने कहा कि वे इस बात को लेकर बेहद असमंजस में थे कि इस तरह का नेगेटिव और धोखेबाज किरदार जनता के सामने कैसे पेश किया जा सकता है और उन्हें लगा था कि दर्शक इस गंदगी को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। करण जौहर द्वारा मैरिज और रिलेशनशिप्स को इस कदर खोखला और गंदा दिखाने पर जो आग उस समय लगी थी, वो शाह रुख खान के इस बयान के बाद एक बार फिर भड़क उठी है। नेटिजन्स अब करण जौहर की क्लास लगा रहे हैं कि उन्होंने कैसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाने की कोशिश की थी जिसे खुद किंग खान भी पसंद नहीं करते थे।

शाह रुख खान के इस देर से आए लेकिन कड़े बयान ने धर्मा प्रोडक्शंस के उस खोखले और गैर-जिम्मेदाराना सिनेमा के दावों को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button