जापान में गरजा बस्तर का शेर: कांकेर की लाल मिट्टी से उठकर अनिमेष कुजूर ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास!

20वें एशियन गेम्स 2026 में भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले स्टार स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने अपनी तूफानी रफ्तार से पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है! मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में 41.06 सेकंड का नया नेशनल रिकॉर्ड कायम करते हुए अनिमेष ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहरा दिया।
लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया के बड़े-बड़े एथलीटों को धूल चटाने वाले इस बब्बर शेर की रफ्तार की शुरुआत किसी हाई-टेक एकेडमी से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित नरहरदेव मैदान की लाल मिट्टी से हुई थी!
जब 2020 के लॉकडाउन में पूरे देश में सन्नाटा पसरा था और खेल की गतिविधियां ठप थीं, तब पुलिस विभाग में पदस्थ पिता अमृत कुजूर खुद बेटे के कोच बने। बिना किसी प्रोफेशनल ट्रेनर के, पिता के मार्गदर्शन में अनिमेष ने मैदान में घंटों खून-पसीना बहाया। इसी तपस्या का नतीजा था कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अनिमेष ने एक के बाद एक 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर तहलका मचा दिया।
जशपुर में जन्मे और कांकेर की गलियों में पले-बढ़े अनिमेष ने साबित कर दिया कि अगर सीने में कुछ कर गुजरने की आग हो, तो दूर-दराज के इलाकों से निकलकर भी एशियन गेम्स जैसे विशाल मंच को फतह किया जा सकता है!




