Iran Qeshm Island Missile Attack: ईरान में फिर मिसाइलों की गूंज! क़ेश्म द्वीप पर दो प्रोजेक्टाइल गिरने का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव में नया मोड़?

Iran Qeshm Island Missile Attack
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

Iran Qeshm Island Missile Attack: ईरान के क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरने की खबर सामने आई है। ईरानी मीडिया के मुताबिक दक्षिणी ईरान के सुजा इलाके में दो प्रोजेक्टाइल टकराए। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पश्चिम एशिया में तनाव अभी थमा भी नहीं था कि ईरान के क़ेश्म द्वीप से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ गई। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने शनिवार को शुरुआती रिपोर्टों के हवाले से दावा किया कि क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरी हैं। इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया IRNA ने भी स्थानीय लोगों के हवाले से दक्षिणी द्वीप के सुजा इलाके में दो प्रोजेक्टाइल गिरने की जानकारी दी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना से पहले इलाके में विमान जैसी आवाज सुनाई दी थी। हालांकि, अभी तक ईरान की ओर से हमले के संभावित नुकसान या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले के पीछे किसका हाथ है, यह भी स्पष्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें – ब्राजील चुनाव में फिर बवाल: लूला दा सिल्वा को पटखनी देने उतरे बोल्सोनारो के बेटे फ्लैवियो, तख्तापलट की आहट!

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह किसी बड़े सैन्य अभियान की शुरुआत है या फिर क्षेत्र में जारी तनाव के बीच एक अलग घटना? अमेरिका और ईरान के बीच आठ महीने से जारी युद्ध और कूटनीतिक बातचीत के प्रयासों के बीच इस खबर ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर सख्त बयान दे रहे हैं। दूसरी तरफ ईरान भी अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर लगातार चेतावनी देता रहा है।

फिलहाल इस घटना की स्वतंत्र पुष्टि और आधिकारिक विवरण का इंतजार है। लेकिन इतना तय है कि पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *