दीपावली पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को खास संदेश, हर घर में सुख-समृद्धि की कामना

CM Vishnu Deo Sai’s special message to the people of the state on Diwali; wishes for happiness and prosperity in every home.
आर्टिकल अच्छा लगे तो शेयर करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से सबके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय भविष्य का आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली महज दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह उम्मीद, विश्वास, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन से निराशा और अंधकार को दूर कर सकारात्मकता की रोशनी अपनाने का संदेश देता है।

ये खबर भी पढ़ें —: बस्तर में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न, उत्पला और रिंकी नेताम ने मारी बाजी

उन्होंने कहा कि दीपावली का उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का अवसर भी है। यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह भरने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि रोशनी का यह महापर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आए। प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बने तथा छत्तीसगढ़ विकास और उन्नति के क्षेत्र में लगातार नए मुकाम हासिल करता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *