Yemen Saudi Arabia Conflict: यमन के ताइज़ प्रांत में एक बाजार पर हमले के बाद 30 लोगों की मौत का दावा सामने आया है। हूतियों ने सऊदी अरब पर हवाई हमले का आरोप लगाया है, जबकि यमन सरकार ने हूती मिसाइल हमले को जिम्मेदार बताया है।
मध्य पूर्व में युद्ध की आग अब आम नागरिकों की जिंदगी को भी निगलती नजर आ रही है। यमन के ताइज़ प्रांत से एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है, जहां एक बाजार पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत का दावा किया गया है। इस घटना ने सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष को फिर सुर्खियों में ला दिया है।
समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, हूतियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने अल-वज़िया शहर के एक बाजार को निशाना बनाया। हूती अधिकारियों ने इस हमले में 30 लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की बात कही है। उनका कहना है कि बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी दो, अमेरिका देगा 20 मिलियन डॉलर! ट्रंप प्रशासन का बड़ा दांव
लेकिन इस घटना को लेकर दूसरा पक्ष बिल्कुल अलग कहानी बता रहा है। यमन की सरकार और ताइज़ के स्थानीय अधिकारियों ने हूतियों पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि बाजार पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई थी और वहां किसी तरह का सऊदी हवाई हमला नहीं हुआ।
यानी एक ही घटना पर दो विरोधाभासी दावे हैं। अभी तक स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हुई है कि हमला किसने किया था। गौरतलब है कि यमन में जुलाई से संघर्ष फिर तेज हुआ है। एक तरफ सऊदी समर्थित सरकारी बल हैं, दूसरी तरफ ईरान समर्थित हूती विद्रोही। दोनों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई जारी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस संघर्ष की कीमत आम नागरिक कब तक चुकाते रहेंगे? सत्ता और सैन्य वर्चस्व की इस लड़ाई में बाजार, घर और आम लोगों की जिंदगी लगातार निशाने पर आ रही है।







Leave a Reply