देश

नईदिल्ली : भारतीय नौसेना की महिला क्रू सदस्य अभियान पर रवाना

नई दिल्ली  :  समुद्र मार्ग से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के चुनौतीपूर्ण अभियान पर निकलीं भारतीय नौसेना की 6 महिला क्रू सदस्य केपहॉर्न (चिली) पहुंच गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर तारिणी में तैनात भारतीय नौसेना कीमहिला सदस्यों को बधाई दी है। आपको बतां दे कि ये सभी महिलाएं तारिणी के जरिए पिछले साल दुनिया के भ्रमण पर निकली थीं।
 जलयात्रा से पहले चयनित दल ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने इस दौरान उन्हें देश की क्षमताओं शक्तियों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया था। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए जहाज, आईएनएसवी तारिनी पर विश्व की जलयात्रा पर रवाना होने जा रही भारतीय नौसेना की अधिकारियों को शुभकामनाएं दी थी।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button