Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

नईदिल्ली : प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह शिवसेना में शामिल हो सकती हैं। प्रियंका पिछले कई दिनों से अपनी ही पार्टी से नाराज चल रही थीं। उनका आरोप था कि कांग्रेस में उन गुंडों को तरजीह दी जा रही है, जो महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं।
प्रियंका चतुर्वेद ने एक पत्र लिखकर प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी नेतृत्व को अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।

ये खबर भी पढ़ें – नई दिल्ली : टिक टॉक को अब कोई नहीं कर पाएगा डाउनलोड

पत्र में उन्होंने लिखा है कि जो लोग धमकियां दे रहे थे, वह बच गए हैं। इनका बिना किसी कड़ी कार्रवाई के बच जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस संदेश को लिखा, इसके साथ एक चिट्ठी भी जुड़ी हुई है।

पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं। आरोप है कि कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद कुछ पर कार्रवाई भी हुई थी। चिट्ठी  में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात की गई। लेकिन ये भी लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर ये कार्रवाई रद्द कर दी गई है।