Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

टाइग‍र श्रॉफ पर जानलेवा हमला: जुहू में सरेआम दागी गई गोलियां, बिश्नोई गैंग का खौफनाक कबूलनामा!

tiger-shroff-shooting-incident-mumbai-juhu-firing-lawrence-bishnoi-gang-threat

मुंबई के पॉश इलाके जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस खौफनाक वारदात के तुरंत बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सिंडीकेट के गुर्गे अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से न सिर्फ पूरा मायानगरी कांप उठा है, बल्कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए हैं।

रविवार की शाम जुहू स्थित एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते वक्त तीन बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर कम से कम 5 राउंड गोलियां बरसाईं। गनीमत यह रही कि हमलावर की पिस्तौल ऐन मौके पर जाम हो गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस अचानक हुए हमले में गाड़ी के ड्राइवर और एक सहयोगी को गोली के छर्रे लगे हैं। हमलावर घटना को अंजाम देकर अंधेरी स्टेशन की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है और इलाके में भारी नाकेबंदी कर दी है।

इस पूरी घटना के पीछे बॉलीवुड का सलमान खान कनेक्शन सामने आया है। बिश्नोई गैंग का साफ कहना है कि जो भी फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान के साथ काम करेगा या उनके करीब दिखेगा, उसे ऐसे ही अंजाम भुगतना पड़ेगा। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद इस तरह खुलेआम मुंबई के सड़कों पर गोलियां चलना मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा तमाचा है। लॉरेंस गैंग का यह खौफ अब इंडस्ट्री के हर सितारे के सिर पर मंडरा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें —: