इजरायल की राजनीति में आज सुबह भारी भूचाल आ गया, जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के आगामी चुनावों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खुला समर्थन देते हुए कहा कि “बीबी कभी आपको निराश नहीं करेंगे”। ट्रंप ने साथ ही इजराइली मतदाताओं को चेतावनी दी कि यदि वे ‘गलत नेता’ चुनते हैं तो देश तबाह हो जाएगा।
इस बयान के आते ही इजरायली विपक्ष और आम जनता में भयंकर आक्रोश फैल गया है। विपक्षी नेताओं ने इसे इजरायल के आंतरिक संप्रभु मामलों में सीधा और निर्लज्ज हस्तक्षेप करार दिया है। वहीं दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री और हमास नेतृत्व ने इस गठजोड़ पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका और नेतन्याहू मिलकर पूरे मध्य पूर्व को कभी न खत्म होने वाली जंग की आग में झोंकने पर आमादा हैं।
इस तीखे बयानबाज़ी के बाद यरुशलम और तेल अवीव की सड़कों पर नेतन्याहू विरोधी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे देश के राजनीतिक हालात पूरी तरह अनियंत्रित नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:






