डॉ.अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

मेष राशि
आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।
मिथुन राशि
अपने कार्यस्थल में ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।
कर्क राशि
आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त आप अपने पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह राशि
इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर आपको काफी उतार चढ़ाव देखना है। आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिसमें आत्म सम्मान मिले।
कन्या राशि
आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। क्योंकि अच्छी सलाह और अच्छा मित्र सदा ही नहीं मिलते हैं।
तुला राशि
जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएगी।
वृश्चिक राशि
व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुर्सत नहीं मिलेगी।
धनु राशि
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है।
मकर राशि
आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। आज भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।
कुंभ राशि
आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।
मीन राशि
सुख आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरो के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं।