राशिफल 18 जनवरी : कर्क राशि वालों का जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, कन्या राशि वालों के विद्यार्थियों, कवियों के लिए असमंजस की स्थिति हो सकती है, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-मंगल मेष राशि में, राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य और शुक्र धनु राशि में हैं। चंद्रमा, शनि, गुरु और बुध मकर राशि में विराजमान हैं।
राशिफल-
मेष – पैतृक सम्पत्ति, पिता का स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक कोई नई शुरुआत न करें। थोड़ी उथल-पुथल सी दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-मान सम्मान पर ध्यान देकर आगे बढ़ें। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। शनिदेव की अराधना करें।
कर्क-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी नए रोजगार की शुरुआत न करें। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। फिर भी थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या-मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों, कवियों के लिए असमंजस की स्थिति हो सकती है। प्रेम में झगड़े संभव हैं। भावुकता में आकर निर्णय लेंगे तो नुकसान में रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम है। थोड़ा बचकर पार करें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर बिल्कुल विचार न करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा लेकिन सीने में विकार या रक्तचाप की परेशानी हो सकती है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। व्यवसायिक स्थिति ठीक होगी। स्वास्थ्य और प्रेम पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु-जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कुटुम्बीजनों से थोड़ा खराब समाचार मिलने की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी करीब-करीब ठीक चलेंगे। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-बहुत तरह की तरंगें-उमंगे मन में चलती रहेंगी। खट्टा-मीठा संकेत मिलता रहेगा। अपने पर काबू करके इस समय को कूल होकर व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम करीब-करीब ठीक, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-कई तरह के खर्चे हो सकते हैं। साझेदारी में समस्या हो सकती है। बाहरी कई तरह के लाग डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे। शांत होकर चलें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-आर्थिक मामले सुदृढ़ होंगे। मिला-जुला समाचार मिलेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। नीली वस्तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।