साप्ताहिक राशिफल 05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2020 तक का समय

जानें कैसा रहेगा आपका यह पूरा सप्ताह (05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2020), क्या इस हफ्ते आपकी चमकेगी किस्मत, या क्या कहते हैं आपकी सितारे.
साप्ताहिक भविष्यफल-05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2020
मेष
आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। आय में रुकावट व खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृष
आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। आय में कमी होगी और खर्चों में अधिकता की स्थिति रहेगी। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से युक्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कर्क
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा’ की मन:स्थिति रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। परिवार से दूर हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। संतान का ध्यान रखें।
ये खबर भी पढ़ें – एक माह के वेतन के बाद सांसद ने 1 करोड़ की राशि राहत कोष के लिए दी
सिंह
संयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। लेकिन वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में *कठिनाई आ सकती है। अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
कन्या
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वाहन-सुख के योग बन रहे हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
तुला
मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
वृश्चिक
मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पदोन्नति हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग नजर आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक और पत्र
धनु
क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
मकर
मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सान्निध्य व सहयोग मिलेगा। किसी संपत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं।
कुंभ
मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। आय में कठिनाई व खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
मीन
आत्मविश्वास में कमी आएगी। संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। बहन-भाई का साथ मिलेगा। आय की स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।