ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल ? आज का राशिफल (24 अप्रैल)

″  मेष राशि

लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

वृष राशि

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा।

मिथुन राशि

आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन, सम्मान, यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि

आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

वृश्चिक राशि

पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें।

धनु राशि

आज कुछ संदिग्ध मामलों से परेशानी हो सकती है। ग्रहों की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है, फिर भी आप अपने कार्य कौशल से सायंकाल तक उत्पन्न हुई सभी उत्तेजनाओं को सामान्य बनाने में सफल होंगे।

मकर राशि

आज का दिन प्रेम संबंधो के लिए अच्छा है, इस समय माता-पिता और सास-ससुर के संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे। काम और व्यापार में बहुत अधिक भागीदारों के कारण आप अच्छे व्यावसायिक संबंधो को विकसित करने में सक्षम हो जाएंगे।

कुंभ राशि

आज आप अपने रिश्तों के प्रति पूर्ण ईमानदारी और समर्पण का भाव रखेंगे। इससे आपके संबंधो में मजबूती आएगी। आज का बना हुआ संबंध आसानी से नहीं टूटेगा, आप बहुत अच्छे साथी हैं।

मीन राशि

अपने प्रियजनों के लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करें। दिन के मध्य से लेकर सायंकाल तक किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। अपनी सेहत और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button