धर्म

रायपुर ; दिल्ली में होगा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्र रक्षा महायज्ञ 18 मार्च को

रायपुर  ; देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए 8 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन योगिनी पीठम के तत्वाधान में किया जएगा. पूर्वी दिल्ली के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी ने आज नई दिल्ली में इस कार्यक्रम की घोषणा की। 18 मार्च से 25 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में 1111 वैदिक विद्या में निश्णात ब्राह्मण माँ पराम्बा भगवती बगलामुखी  108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ करेंगे. 15 एकड़ क्षेत्र में फैली ‘राष्ट्र रक्षा महायज्ञ नगरी’ का निर्माण प्रसिद्ध भारतीय कला निर्देषक नितिन चन्द्रकांत देसाई (मुम्बई) द्वारा किया जाएगा.
महायज्ञ के दौरान देश भर से आध्यात्मिक गुरू इस पावन पहल में हिस्सा लेंगे और सवा दो करोड़ (2.25 करोड़) मंत्रों का मंत्रोच्चार करेंगे. इससे समूचे देश में भारतीयता एवं सांस्कृतिक अखण्डता की ऊर्जा  का प्रसार होगा।
इस अवसर पर महेश गिरी ने कहा –  राष्ट्र रक्षा महायज्ञ एक अनुश्ठान है, जिसका उद्देश्य हमारे देश की सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति को प्रत्येक नागरिक की सोच का अटूट हिस्सा बनाना है. हम चाहते हैं कि देश भक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर नागरिक की जीवन शैली का एक अभिन्न भाग बन जाए। हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को जीवंत करते हुये यह महायज्ञ एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव प्रस्तुत करेगा। यहां सनातन काल से चली आ रही भारतीय वैदिक विज्ञान की अनूठी झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। महायज्ञ में प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरुओं, प्रमुख राजनेताओं,  प्रशासनिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत के शीर्श लोगों के भाग लेने की आशा है। देश भर में सभी की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए घी रथ यात्रा चलाई जाएगी। इसके माध्यम से हर घर से एक चम्मच घी की आहुति का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद देवी रथ यात्रा आयोजित होगी जिसके द्वारा देवी की प्रतिमा को राष्ट्र रक्षा महायज्ञ नगरी में लाया जाएगा। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश के साथ यात्रा करेंगी, जिसके साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखी जा सकेंगी।
राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के 8 दिनों के दौरान देश के नागरिकों द्वारा 8 संकल्प लिए जाएंगे। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जाग्रत करना है. जीवन के विभिन्न आयामों को छूने वाले ये संकल्प प्रत्येक भारतीय के राष्ट्र के साथ उसके साझा जुड़ाव को मज़बूत करेंगे।
8 दिन के इस सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान देश के जाने माने कलाकार प्रत्येक शाम को राष्ट्र की नृत्य, संगीत और लोक कलाओं की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुये मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।
राष्ट्र रक्षा महायज्ञ राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को उत्पन्न करने और एक भारतीय होने का गौरव जाग्रत करने का एक प्रयास है. इस कार्य को सदियों पुरानी यज्ञ परंपरा के माध्यम से साकार करने की कोशिश की जा रही है।
प्रमुख झलकियां
– 1111 वैदिक विद्या में निश्णात विद्वान 2.25 करोड़ मंत्रों के मंत्रोच्चार के साथ 108 यज्ञ कुण्डों में यज्ञ करेंगे। देश भर के सुप्रसिद्ध कलाकार हमारी प्रादेशिक विविधता को प्रदर्शित करते हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कैलाश खेर और षंकर महादेवन द्वारा थीम साँग को कम्पोज़ किया जाएगा एवं गाया जाएगा। लाल किला मैदान के आयोजन स्थल को प्रसिद्ध कला निर्देशक नितिन चन्द्रकांत देसाई द्वारा डिज़ाइन किया जाएगा।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button