छत्तीसगढ़बस्तर

कांकेर : 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर : कांकेर कलेक्टर  टामन सिंह सोनवानी ने तीन विभिन्न प्रकरणों में मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिसों कों 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। कांकेर तहसील के शिवनगर कांकेर निवासी शुभम ठाकुर की गड्ढ़े में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुरूषोत्तम ठाकुर, तुकेश्वरी ठाकुर, को चार लाख रूपये, पीव्ही 111 तरूण नगर पखांजूर निवासी कु.विचित्रा वैद्य की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस उत्तम वैद्य, विशाखा वैद्य को चार लाख रूपये और पखांजूर के सितरम निवासी  लिंगेश्वर यादव की सर्प काटने से मृत्यु होने पर निकटतम वारिस रघुनाथ यादव, गायत्री बाई यादव को चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button