छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : शासकीय कार्यालयों में काम-काज प्रारंभ होने से पहले चलाएं ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर.(Fourth Eye News) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ‘सेनेटाइजेशन ड्राईव‘ चलाकर कार्यालयों की साफ-सफाई, सेनेटाइजेशन, रंग-रोगन, हाथ धाने की व्यवस्था जैसी तैयारियां जल्द से जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

‘चकमक अभियान‘ और ‘सजग कार्यक्रम‘ की वेब लाॅन्चिंग

बघेल ने निर्देश में कहा है कि निकट भविष्य में ‘लॉकडाउन‘ समाप्त होने एवं शासकीय कार्यालयों में काम-काज आरंभ होना संभावित है। शासकीय कार्यालयों में बड़ी संख्या में आमजनों का आना भी स्वाभाविक है। देशव्यापी इस आपदा का प्रभाव लम्बी अवधि तक रहना निश्चित है। इसलिए कार्यालयों में सेनेटाइजेशन आवश्यक है। ताकि कोविड-19 वायरस के प्रसार की गति को नियंत्रित रखा जा सके।

 

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button